मैनपुरी, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सड़क में डेयरी पर दूध देने जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 7 फरवरी को हुई इस घटना के बाद 18 फरवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सड़क निवासी जयवीर सिंह पुत्र कायम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 7 फरवरी को उसका भाई राकेश दूध डेयरी पर दूध देने जा रहा था। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान 18 फरवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द उसे...