बरेली, मार्च 2 -- हाफिजगंज। ईंट भट्ठे पर काम कर लौट रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मारी दी। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ओमकार (26वर्ष) रविवार शाम हाफिजगंज तिराहे पर ईंट भट्ठे से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...