उन्नाव, दिसम्बर 9 -- पुरवा। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। गांव पंगाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय किसान भगौती प्रसाद सोमवार शाम साइकिल से पुरवा बाजार सब्जी बेचने आया था। यहां से रात लगभग सात बजे लौटते समय पुरवा-चमियानी मार्ग के पास सामने से आए बाइक सवार हसीन निवासी चमियानी ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किए गए। हसीन के परिजन उसको लेकर लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। जबकि भगौती को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से एलएलआर कानपुर रेफर किया गया था। एलएलआर अस्पताल में हालत सुधरती न देख मंगलवार सुबह परिजन वहां से निकालकर निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.