बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। धरसंवा गांव में छह दिन पूर्व ननिहाल आए बालक को बाइक ने टक्कर मार दी थी। घायल का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था। बुधवार शाम हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया है। देहात कोतवाली के धरसंवा गांव में 21 मार्च को परिवार सहित ननिहाल आए पयागपुर थाने के वीरपुर निवासी अहद (4) पुत्र शमसाद अली को बुलेट बाइक सवार ने धरसंवा गांव स्थित राजू उर्फ मुस्तफा के घर के सामने टक्कर मार फरार हो गया था। जिसके चलते अहद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शहर स्थित किसी निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम बालक की हालत बिगड़ी। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृ...