मेरठ, अप्रैल 15 -- गांव मैनापूठी में बाइक की टक्कर से घायल हुए 12 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राम तिलक के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे उनका बेटा निर्मल पैदल खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक लेकर फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार को निर्मल ने दम तोड़ दिया। निर्मल कक्षा छह का छात्र था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से जहां घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव में शौक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.