फिरोजाबाद, मार्च 27 -- थाना जसराना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। थाना जसराना के गांव थानूमई निवासी 66 वर्षीय जगत सिंह पुत्र राम भरोसे मंगलवार को खेत से हरा चारा काटकर घर ला रहा था। उसी दौरान एक बाइक सवार ने असंतुलित होकर उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन आगरा न ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां गुरुवार की रात तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...