लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- पसगवां। मोहम्मदपुर ताजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक की टक्कर से घायल हुए डाक कांवड़िए की इलाज के दौरान गुरुवार बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।शाहजहांपुर सदर थाना क्षेत्र के उमरगंज निवासी 22 वर्षीय ब्रजेश पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार सुबह डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी क्षेत्र में बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दिनेश पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल ब्रजेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा भेजा था। ब्रजेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले ...