कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के सैबसा गांव निवासी उमाकांत सरोज ने बताया कि उसके पिता श्यामलाल सरोज 13 फरवरी की शाम खेत से पैदल घर लौट रहे थे। गांव के बाहर करारी-भरवारी मार्ग पर विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित के पिता का अभी भी मंझनपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.