हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव में शुक्रवार शाम नहर के पास खड़े किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव निवासी बबलू ने बताया कि उनके 55 वर्षीय चाचा नरेंद्र सिंह शुक्रवार की शाम चार बजे नहर के पास खड़े थ्रेसर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही अरविंद तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि बाइक सवार शराब के नशे में था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान पैर में फ्रैक्चर पाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गय...