शाहजहांपुर, मई 20 -- खुटार। मां की दवाई लेने जा रहे किशोर को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर व बाइक चालक घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर बाइक चालक को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को हरनाई गांव निवासी नरायन का 13 वर्षीय पुत्र अंकुश अपनी मां तारावती की दवाई लेने गांव के ही डाक्टर से पास जा रहा था। खुटार सेहरामऊ उत्तरी रोड पर गांव में ही तेज रफ्तार बाइक सवार प्रतापपुर गांव निवासी विनोद कुमार 35 वर्ष ने अकुंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकुश उछल कर दूर जा गिरा, और घायल हो गया। विनोद भी बाइक सहित रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर दोनो घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 108 एंबुलेंस ने दोनो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर ब...