उन्नाव, फरवरी 25 -- नवई। खेत से घर जा रहे किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव विक्रम खेड़ा निवासी ब्रजपाल का 12 वर्षीय बेटा कार्तिक घर के पास अपने खेत गया था। जहां से बुधवार शाम लौटने के दौरान अजगैन इटकुटी रोड पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजन घायल किशोर को तत्काल निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...