बुलंदशहर, मई 30 -- ग्राम छपरावत निवासी सचिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। दर्ज रिपोर्ट में सचिन ने बताया कि उसका पुत्र वंश गुलावठी से ग्राम छपरावत आ रहा था। घर जाने के लिए बस से उतर कर जैसे ही वह अपने गाँव की तरफ चलने लगा। तभी गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने बाइक लहराते हुए उसके पुत्र को जोरदर टक्कर मार दी। जिससे उसके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको परिजन निजी अस्पताल ले गए। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से किशोर घायल, रिपोर्ट दर्ज आसपास जानकारी करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल सवार का नाम अली बहादुर उर्फ काले ग्राम महमदाबाद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...