इटावा औरैया, मार्च 30 -- थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी भरथना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम बेर निवासी एनुद्दीन ने बताया उनकी पुत्री चांदनी बानो 27 मार्च की सुबह खेत से लौट रही थी। टीएसएस स्कूल के पास खड़ी होने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका हाथ टूटा पाया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...