मेरठ, मई 11 -- एल ब्लाक चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया। लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी बाइक चालक की पहचान कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कांशीराम कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र जीवन दास पंजाबी ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार शाम वह ई-रिक्शा से नाले के पास तेजगढ़ी क्षेत्र से एल ब्लॉक लालबत्ती की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। हादसे से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई और जगदीश प्रसाद घायल हो गए। लोगों ने उनको को अर्जुन हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही प...