हरदोई, मई 4 -- पिहानी। जहानीखेड़ा क्षेत्र के डेल पण्डरवा गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। सैदापुर गांव निवासी नरवीर महमूदपुर सरैया से दवा लेकर अपने घर साइकिल से जा रहे थे। डेल पण्डरवा के पास पीछे से आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर गिरी बाइक से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची जहानीखेड़ा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पसिगवां सीएचसी भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...