श्रावस्ती, जून 18 -- श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बन्ठिहवा निवासी गुरुवार तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार सालिकराम (46) गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही बाइक सवार साहेब दयाल (21) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...