श्रावस्ती, मार्च 6 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी दीपक (7) गुरुवार की देर शाम घर के पास सड़क की पटरी पर खेल रहा था। इस दौरान मल्हीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी। हदसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहीं बाइक चालक मौके से बाइक लेकर चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...