बांका, जून 13 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया-पुनसिया मुख्य मार्ग पर खजुरीगड़िया मोड़ पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नसरूल्लाह व मो इसराइल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो इसराइल और नसरूल्लाह जो रिश्ते में दादा और पोता है,बाइक से खजुरीगड़िया जा रहे थे। वापस लौटते समय खजुरीगड़िया मोड़ के पास एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई, जिस पर घर बनाने के लिए लोहे का सामान लदा हुआ था। जोरदार टक्कर के बाद दोनों सवार गिर पड़े और जख्मी हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता की और दोनों घायलों को सीएचसी धोरैया पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और घायलों का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...