गढ़वा, अप्रैल 16 -- गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कुमा गांव के समीप खरीयाहा टोला पर दो बाइक के टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कुमा गांव निवासी 60 वर्षीय बलराम अगरिया और कैलाश अगरिया का 32 वर्षीय पुत्र अवधेश अगरिया शामिल हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के विंढमगंज रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। उससे उक्त दोनों घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...