गंगापार, अप्रैल 19 -- एक व्यापारी की बाइक राइस मिल से चोरी हुए दो दिन बीत गया, किन्तु पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं किया जिसके कारण व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। बहरिया थाना के चकिया धमौर निवासी मनोज अनाज के व्यापारी है वह शनिवार को दस बजे अपने बाइक से करनाईपुर बाजार में शिव राइस मिल पहुंचे वहां बाइक ख़डी कर सेठ से मिलकर बात किया और उसके बाद वह बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। बाइक चोरी की जानकारी राइस मिल सेठ को दिया तो वह सीसीटीवी में देखा तो दो युवक बाइक ले जाते देखे गए। चोरी की तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं से रोष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.