जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में गुरुवार की शाम को बाइक की चाबी न मिलने से क्षुब्ध युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा दिया। गंभीर हालत में झुलसे युवक की उपचार की दौरान देर रात जिला अस्पताल मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार, सिद्दीकपुर गांव निवासी स्व. राजकुमार गौतम का 20 वर्षीय पुत्र शिवशंकर उर्फ टेढू गुरुवार की शाम को कहीं जाने के लिए बाइक की चाबी अपनी मां से मांग रहा था। जांच में पता चला कि उसकी मां ने चाबी नहीं दी। इसी से नाराज हो गया। इसे लेकर मां से कहासुनी करने के बाद शिव शंकर ने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने शरीर पर उड़ेल कर आग लगा ली। आग के गोले में तब्दील होकर झुलसने लगा। उसकी मां की चीख-पुकार सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.