मऊ, अप्रैल 3 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम देवखरी निवासी 60 वर्षीय किसान राधे यादव पुत्र मेल्हु यादव शुक्रवार की शाम ग्राम भीखमपुर के समीप आटा चक्की से साईिकल पर आटा लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में साइकिल सवार वृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने पास में स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...