श्रावस्ती, अप्रैल 3 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले के बरईपुरवा गांव के निकट बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालिका को टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र कटरा क्षेत्र के बरईपुरवा निवासी आस्था (7) पुत्री देशराज के बाबा शुक्रवार को भैंस नहलाने गए थे।इस दौरान आस्था भी पीछे पीछे चली आई थी। इस दौरान कटरा से इकौना की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। घटना के बाद सवार बाइक सहित मौके से भाग गया। गम्भीर रूप से घायल आस्था को परिजनो ने निजी वाहन से सीएचसी इकौना में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही बालिका के मौत की सूचना परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के ल...