गिरडीह, मार्च 11 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ-रेम्बा मुख्य मार्ग में रेम्बा मोड़ के निकट बाइक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेम्बा मोड़ के पास बुधवार शाम को घटी। जानकारी के मुताबिक हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमापहरी के सकूर अंसारी 52 वर्ष अपनी साइकिल से घर आ रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण आनन फानन में घायल सकूर को जमुआ के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु ले गए। सामाजिक कार्यकर्ता जमाल अंसारी तथा अन्य लोगों ने बताया कि घायल सकुर को होश नहीं आया है। बाइक ग्रामीणों के कब्जे में रहने की बात बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.