साहिबगंज, फरवरी 28 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के मरचो गांव के पास बाइक के चपेट में आने से मरचो निवासी गन्नो राय (60) का दोनों पैर टूट गया। घटना शुक्रवार की रात की है। गन्नो राय अपने घर से सड़क के उस पार शौच के लिए जा रहा था। अचानक बांझी से बोरियो की ओर तेज रफ्तार से जा रहे एक बाईक सवार ने गन्नो राय को टक्कर मार दी। दुघर्टना में दोनो पैर टूट गया। परिजनों ने ईलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया, जहां मौके पर उपस्थित डॉ. सुदामा साह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए हाई सेंटर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...