कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के मुबाकपुर गांव के पंचायत घर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला सड़क पर गिर गई। इसके बाद उसकी साड़ी बाइक में फंसने से वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीएचसी राजपुर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर आई महिला को जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुबारकपुर गांव के रहने वाले बालकिशन फसल की रखवाली के लिए खेत में ही झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। शनिवार देर रात उनकी पत्नी रामजानकी उनको खाना देने के लिए खेत पर जा रही थीं। राजपुर-करीमनगरडेरा मार्ग पर मुबारकपुर स्थित पंचायत घर के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरीं और उनकी साड़ी बाइक में फंसने से वह काफी दूर तक घिसटती चली गईं। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.