चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा। बाइक के चपेट में आने से तांतनगर ओपी के पुंडीगुटू गांव निवासी 3 वर्षीय बालक रवि चक्की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बालक अपने घर के पास खेल रहा था।उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और धक्का मार दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने घटना स्थल से उठाकर देर शाम को सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल आ कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.