बाइक की चपेट में आने से तीन महिला श्रद्धालु घायल, दो की हालत नाजुक
दुमका, जून 28 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र में दुमका-देवघर मुख्य मार्ग स्थित बिजली कार्यालय के समीप शनिवार देर शाम अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुमका भेजा। घायलों की पहचान बिचकोड़ा गांव निवासी पकलु मुर्मू 45 वर्ष, होपन कुड़ी 46 वर्ष तथा मधुवन गांव निवासी बहाटी बास्की के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार पकलु मुर्मू का दाहिना हाथ टूट गया है, जबकि बहाटी बास्की के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं होपन कुड़ी की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों घोड़ीबाद गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.