काशीपुर, मार्च 21 -- काशीपुर, संवाददाता। ईद और इफ्तारी का सामान लेने पैदल जा रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 42 वर्षीय शकील पुत्र शफीक खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम मजदूरी से घर लौटने के बाद वह ईद का सामान लेने पास की दुकान की ओर पैदल जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शकील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार भी हादसे में घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.