भदोही, जनवरी 31 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिहियापुर गांव में 15 जनवरी को बाइक की चपेट में आए गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार को मौत हो गई। वाराणसी में युवक की मौत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहियापुर में ही चक्का जाम करने का प्रयास किया। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही सुरियावां पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया। बताया जाता है कि 15 जनवरी को बिहियापुर गांव निवासी 38 वर्षीय श्यामजीत कहीं जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर तेज गति बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां ले गए थे। वहां से हालत गंभीर होने पर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया था। हालत में सुधार न होने से जिला अस्पताल से भी ट्रामा सेंटर व...