लातेहार, अप्रैल 9 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के बारिखाप अस्पताल के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान बारिखाप गांव निवासी जीत भगत पिता स्व़ ब्रह्मदेव भगत के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीत भगत सड़क किनारे साइकिल चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालक को उठाकर तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अशोक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...