बिजनौर, फरवरी 15 -- धामपुर। ग्राम सादुल्लाखानपुर उर्फ मधी में किशोरी को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। घायल राशि को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिता जय सिंह के अनुसार अंकित पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम अमखेड़ा शंजरपुर अपने एक साथी के साथ लापरवाही से बाइक चला रहा था। इसी दौरान घर के सामने खड़ी पुत्री राशि उसकी चपेट में आ गई। घायल किशोरी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पैर में फ्रैक्चर बताते हुए प्लास्टर चढ़ाया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी की शिनाख्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.