बलिया, फरवरी 25 -- बांसडीह। इलाके के बघौली निवासी 55 वर्षीय राजेश चौहान की मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि राजेश शिवरामपुर से पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से जा रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल अधेड़ को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। पुलिस का कहना है कि बरामद बाइक के जरिये सवार व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...