भदोही, जनवरी 4 -- ज्ञानपुर। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर पटेल नगर के पास शनिवार को बाइक की चपेट में आए सपा नेता कल्लन यादव घायल हो गए। घायल का उपचार निजी अस्पताल में हुआ। सपा जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव कहीं जा रहे थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...