मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में रविवार को बाइक की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता रागिनी देवी (20) की हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। मामले को लेकर रागिनी के पिता पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाने के चकनगरी निवासी रंजन कुमार ने दामाद दीपक कुमार, शंकर साह, ममता देवी समेत छह लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। रंजन कुमार ने बताया कि पुत्री रागिनी की करीब एक साल पहले सिसवा निवासी शंकर साह के पुत्र दीपक कुमार के साथ शादी की थी। यह भी पढ़ें- बाइक की खातिर महिला की हत्या, छह पर केस शादी के कुछ माह बाद से ससुराल वाले बाइक मांगने लगे। असमर्थता जताने पर पुत्री की पिटाई की जाती थी। ससुराल वालों ने पुत्री की जमकर पिटाई कर दी। उ...