गाज़ियाबाद, मई 29 -- मोदीनगर,संवाददाता। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां के पास बाइक की क्चल प्लेट नहीं बदलने पर युवकों ने ईंट मारकर मैकेनिक का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मोदीनगर निवासी राजेश कुमार की सीकरी कलां में बाइक रिपेयिरिंग की दुकान है। शुक्रवार को उनकी दुकान पर बाइक लेकर चार युवक पहुंचे। युवक ने बाइक में क्लच प्लेट लगाने के लिए कहा। राजेश कुमार ने समय नहीं होने पर मना कर दिया। इस बात को लेकर मैकेनिक व युवकों के बीच कहासुनी हो गई।बात इतनी बिगड़ी कि युवकों ने राजेश के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एक युवक ने सिर में ईंट मार दी। आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसी बीच हिंदू रक्षा दल के नीरज ...