छपरा, मार्च 6 -- बाइक की की रफ्तार को लेकर दो पक्षों में झड़प, सात हिरासत में गड़खा के मोतिराजपुर गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी मिलने के बाद जिले के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में कुछ लोग बैठकर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.