बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता मर्का थाना क्षेत्र के खरौली ताला गांव मे दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इससे तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मर्का थाना क्षेत्र के बीरबल निषाद पुत्र बन्ना निषाद निवासी भरहाडेरा समगरा, 30 वर्षीय सोनू पुत्र कामता प्रसाद व दूसरे बाइक सवार छोटू यादव पुत्र भूरा यादव निवासी कलाना की बाइक की टक्कर हो गई। इससे तीनों घायल हो गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सोनू और छोटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...