बगहा, मार्च 26 -- बगहा। रतनमाला मीडिल स्कूल मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक की आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक पर सवार 10 वर्षीय बच्चे का पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है, जबकि चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...