चंदौली, अप्रैल 13 -- पड़ाव (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे शहाबगंज जिगना निवासी अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही दूसरी बाइक वाला मौके से फरार हो गया। जलीलपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...