कटिहार, जून 27 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीराम टोला के समीप शनिवार को दो बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी को एंबुलेंस से अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर सीज निवासी फूल कुमार मंडल (26) और प्रदीप मंडल (21) बाइक से शादी का निमंत्रण देने पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान मुरली राम टोला के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने घटना स्थल पर एम्बुलेंस भेजा। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जख्मी का हाल जाना। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. मान किरण ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार क...