कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर, संवाददाता। रायपुरवा में बाइक किनारे करने की बात पर आरोपितों ने अधेड़ को पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर उनकी भतीजी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। कोपरगंज तलवामंडी निवासी सुरेंद्र अग्रहरि के अनुसार बीते 15 अप्रैल को घर के बाहर इलाके में रहने वाला अरशद, गुलफाम उर्फ माठ अपने साथियों के साथ बाइक लेकर खड़ा था। जिस पर उन्होंने बाइक किनारे करने के लिए बोला, तो वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। घटना की जानकारी होने पर उनकी भतीजी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपितों ने उससे भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर लाठी-डंडे से हमला, पांच पर केस थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ह...