बाइक का री-रजिस्ट्रेशन में देरी से परेशान युवक ने डीएम से की शिकायत
बिहारशरीफ, मई 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर तालाब पर निवासी राजेश कुमार ने अपनी बाइक का री-रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी से परेशान होकर डीएम कुंदन कुमार और बिहार मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को शिकायत की है। उन्होंन दिए आवेदन में कहा है कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वे दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब से लाई गई बाइक का फिर से निबंधन कराने के लिए डीटीओ कार्यालय में 17 जनवरी 2026 को सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन दिया था। कई बार बुलाकर चार माह बाद भी अब तक निबंधन नहीं किया गया। उन्होंने डीएम से इस संबंध में उचित कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द निबंधन करवाने की गुहार लगायी है। ताकि वे सभी जगह आ जा सकें। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.