गढ़वा, फरवरी 3 -- चिनिया। थानांतर्गत मसरा मोड़ के पास बाइक और कार के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिशुनपुर निवासी मंगल किशोर सिंह रंका थानांतर्गत बरदरी गांव जा रहा था। वहीं रामानुजगंज निवासी मनीष गुप्ता अपने कार से शादी समारोह में डोल चिनिया जा रहे थे। उसी बीच बाइक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार मंगल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से बेहतर इलाज सदर अस्पताल भेज दिया। उधर घटना में दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को पुलिस में जब्त कर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...