बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- बाइक-कार की टक्कर में चाची की मौत, भतीजा घायल बेकाबू स्कॉर्पियो टक्कर मार हुई फरार फोटो : 24 शेखपुरा 02 : सदर अस्पताल में मृतक के परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिकंदरा-शेखपुरा हाईवे पर चेवाड़ा थाना क्षेत्र के तहत एक पेट्रोल पंप के पास बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी। इसमें बाइक पर सवार 70 वर्षीया महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा मृतका का भतीजा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक वाहन लेकर चेवाड़ा की ओर भाग निकला। यह घटना गुरुवार की रात हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सड़क से उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो बाइक टक्कर में चाची-भतीजा घायल उनकी पहचान चेवाड़ा प्रखंड के बसंत गांव निवासी सुशील प्रसाद की पत्नी सावित्री...