हरिद्वार, अगस्त 8 -- कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ के साथ अब बाइक कांवड़ियों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है। हरिद्वार में 1.10 लाख से अधिक बाइक पहुंचने से शहर की लगभग सभी प्रमुख पार्किंगें दोपहिया वाहनों से भर गई हैं। बैरागी कैंप पार्किंग जहां बड़े वाहनों से अटी हुई है, वहीं दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप और गड्ढा पार्किंग में दूर-दूर तक बाइक ही बाइक नजर आ रही हैं। पार्किंग स्थलों पर बढ़ते दबाव के बीच पुलिस और प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। शनिवार को हरिद्वार में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही बाइक से आने वाले शिवभक्तों की संख्या भी काफी अधिक रही। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : महेंद्रनाथ धाम के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू शहर में प्रवेश करने वाले...