कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- कोखराज के ननमई मोड़ के समीप कंटेनर में पीछे से बाइक सवार घुस गया। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रही युवती चपेट में आने से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोखराज के अंदावा निवासी पिंटू सरोज (32) पुत्र राजेश शुक्रवार की रात को अपनी बाइक से निकला। जैसे ही वह ननमई मोड़ के समीप पहुंचा। आगे चल रहे कंटेनर में वह पीछे से घुस गया। हादसे में पिंटू को गंभीर चोटें आई। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता, उसने दम तोड़ दिया। वहीं सड़क पार कर रही ननमई गांव की गौसिया बानो (27) चपेट में आ गई। इससे वह घायल हो गई। ष्घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोखराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतक के घर में हाहाकार मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.