सहारनपुर, अगस्त 22 -- दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने चांद बस्ती निवासी चांद उस्मानी उर्फ काजल की तहरीर पर पति साबर और सास पाल्लो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांद उस्मानी के अनुसार उसके पहले पति इरफान की मौत हो चुकी है। दो नवंबर 2025 को उसका निकाह चंडीगढ़ निवासी साबर पुत्र जंगी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति और सास पाल्लो मायके से मिले सामान को कम और घटिया बताकर ताने देते थे। बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट की गई। महिला ने खाना-दवा नहीं देने और अधिक घरेलू काम कराने का भी आरोप लगाया। पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने और विरोध पर तलाक की धमकी देने का आरोप है। 18 अप्रैल को मारपीट कर उसे घर से निक...