महोबा, अप्रैल 20 -- बेलाताल, संवाददाता। बाइक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार घायल हो गया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। जैतपुर क्षेत्र के चपका बिहार गांव निवासी 24 वर्षीय शिवम राजपूत स्कूटी से बेलाताल गया था जहां से लौटते समय सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार शिवम और बाइक सवार देवेंद्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा शिवम राजपूत को मृत घोषित कर दिया गया जबकि देवेंद्र को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।शादी समारोह में जा रही महिला की दुर्घटना में मौतशादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। कुल...