कन्नौज, जून 4 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर गुरुवार सुबह बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बिजली विभाग के एक कर्मचारी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रौसापुर गांव निवासी पूरन लाल (55) तिर्वा विद्युत उपकेंद्र में बाबू के पद पर तैनात हैं। गुरुवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर कुशलपुरवा गांव के पास सामने से आ रही साइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- एनएच-19 पर गैस सिलेंडर लदी गाड़ी की टक्कर से प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौ...